Showing posts with label Asgar Gondvi. Show all posts

Sunday, 2 February 2020

खुदा जाने कहाँ है 'असग़र'-ए- दीवाना बरसों से

No comments :

खुदा जाने कहाँ है 'असग़र'-ए- दीवाना बरसों से
कि उस को ढूँढते हैं काबा-ओ-बुतखाना बरसों से

तड़पना है न जलना है न जलकर ख़ाक होना है
ये क्यों सोई हुई है फ़ितरत-ए-परवाना बरसों से

कोई ऐसा नहीं यारब कि जो इस दर्द को समझे
नहीं मालूम क्यों ख़ामोश है दीवाना बरसों से

हसीनों पर न रंग आया न फूलों में बहार आई
नहीं आया जो लब पर नग़मा-ए-मस्ताना बरसों से


ये मुझ से पूछिए क्या जूस्तजू में लज़्ज़त है

No comments :

ये मुझ से पूछिए क्या जूस्तजू में लज़्ज़त है
फ़ज़ा-ए-दहर में तहलियल हो गया हूँ मैं

हटाके शीशा-ओ-सागर हुज़ूम-ए-मस्ती में
तमाम अरसा-ए-आलम पे छा गया हूँ मैं

उड़ा हूँ जब तो फलक पे लिया है दम जा कर
ज़मीं को तोड़ गया हूँ जो रह गया हूँ मैं

रही है खाक के ज़र्रों में भी चमक मेरी
कभी कभी तो सितारों में मिल गया हूँ मैं

समा गये मेरी नज़रों में छा गये दिल पर
ख़याल करता हूँ उन को कि देखता हूँ मैं


ये राज़ है मेरी ज़िंदगी का

No comments :

ये राज़ है मेरी ज़िंदगी का
पहने हुए हूँ कफ़न खुदी का

फिर नश्तर-ए-गम से छेड़ते हैं
इक तर्ज़ है ये भी दिल दही का

ओ लफ्ज़-ओ-बयाँ में छुपाने वाले
अब क़स्द है और खामोशी का

मारना तो है इब्तदा की इक बात
जीना है कमाल मुंतही का

हाँ सीना गुलों की तरह कर चाक
दे मार के सबूत ज़िंदगी का


{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');