Showing posts with label Kaazi Nazrul Islam. Show all posts

Saturday, 8 February 2020

आज भी रोये वन में कोयलिया

No comments :

आज भी रोये वन में कोयलिया
चंपा कुञ्ज में आज गुंजन करे भ्रमरा -कुहके पापिया
प्रेम-कुञ्ज भी सूखा हाय!
प्राण -प्रदीप मेरे निहारो हाय!

कहीं बुझ न जाय विरही आओ लौट कर हाय!
तुम्हारा पथ निहारूँ हे प्रिय निशिदिन
माला का फूल हुआ धूल में मलिन

जनम मेरा विफल हुआ


अरुणकांत जोगी भिखारी तुम हो कौन

No comments :

अरुणकांत जोगी भिखारी तुम हो कौन
नीरव हास्य लिए तुम द्वार पर आये
प्रखर तेज तव न जाए निहारी
रास-विलासिनी मई आहिरिणी
तव श्यामल-किशोर-रूप ही पहचानूं
आज अम्बर में ये कैसा ज्योति पुंज है पसरा
हे गिरिजापति गिरिधारी तुम हो कहाँ

अम्बर-अम्बर महिमा तव छाया
हे!ब्रजेश भैरव ! मैं ब्रजबाला
हे! शिव सुन्दर व्याघ्र-चर्म धारी
धर नटवर वेश पहनो नीपमाला

नव मेघ चन्दन से छुपा लो अंग ज्योति
प्रिय बन दर्शन दो हे! त्रिभुवन पति
मैं नहीं हूँ पार्वती , मैं श्रीमती
विष तज कर बनो बांसुरी धारी


नदी में ज्वार आया

No comments :

नदी में ज्वार आया
पर तुम आए कहाँ
खिड़की दरवाज़ा खुला है
पर तुम दिखे कहाँ
पेड़ों की डालियों पर
मुझे देख कोयल कूके
पर आज भी तुम दिखे नही
आख़िर तुम हो कहाँ

सजी-धजी मंदिर जाऊँ
पूजा करूँ सजदा करूँ
कभी तो पसीजोगे तुम
गर दिख जाओ मुझे यहाँ
लोग मुझे देख हँसे
दीवानी लोग मुझे कहे
अश्रु के सैलाब से
भर गया ये जहाँ


{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');