Showing posts with label Zahir Dehlavi. Show all posts

Wednesday, 2 January 2019

तुम्हें याद हो कि न याद हो, tumhe yaad ho ki na yaad ho

No comments :

वो किसी से तुम को जो रब्त था तुम्हें याद हो कि न याद हो
वो किसी पे था कोर्इ मुब्तला तुम्हें याद हो कि न याद हो

कभी हम में तुम में भी प्यार था तुम्हें याद हो कि न याद हो
कभी हम भी तुम भी थे एक-जा तुम्हें याद हो कि न याद हो

वो बनाना चेहरा इताब का वो न देना मुँह से जवाब का
वो किसी की मिन्नत ओ इल्तिजा तुम्हें याद हो कि न याद हो

तुम्हें जिस की चाह पे नाज़ था जो तुम्हारा महरम-ए-राज़ था
मैं वही हूँ आशिक़-ए-बा-वफ़ा तुम्हें याद हो कि न याद हो

कभी हम में तुम में भी साज़ थे कभी हम भी वक़्फ़-ए-नियाज़ थे
हमें याद था सो जता दिया तुम्हें याद हो कि न याद हो

कभी बोलना वो ख़फ़ा ख़फ़ा कभी बैठना वो जुदा जुदा
वो ज़माना नाज़ ओ नियाज़ का तुम्हें याद हो कि न याद हो

अभी थोड़े दिन का है तज़्किरा कि रक़ीब कहते थे बर्मला
मेरे आगे तुम को बुरा-भला तुम्हें याद हो कि न याद हो

कभी हँस के मुँह को छुपा लिया कभी मुस्कुरा के दिखा दिया
कभी शोख़ियाँ थीं कभी हया तुम्हें याद हो कि न याद हो

जो बना है आरिफ़-ए-बा-ख़ुदा ये वही 'ज़हीर' है बे-हया
वो जो रिंद-ए-ख़ाना-बदोश था तुम्हें याद हो कि न याद हो


तलाफ़ी वफ़ा की जफ़ा चाहता हूँ talaafi vafaa ki jafaa chahta hu

No comments :

तलाफ़ी वफ़ा की जफ़ा चाहता हूँ
तुम्हीं ख़ुद ये कह दो बुरा चाहता हूँ

कोई मोल ले तो बका चाहता हूँ
मैं साहब से बंदा हुआ चाहता हूँ

तुम्हीं चाहो मुझ को तो क्या चाहिए फिर
मैं इस के सिवा और क्या चाहता हूँ

मेरा मुद्दआ क्या समझते नहीं हो
तुम्हें चाहता हूँ तो क्या चाहता हूँ

मसीहा हो गर तुम तो अपने लिए हो
मैं अपने मर्ज़ की दवा चाहता हूँ

तुम्हें चाहूँ मैं तुम रक़ीबों को चाहो
ये इंसाफ़ पेश-ए-ख़ुदा चाहता हूँ


रंग जमने न दिया बात को चलने न दिया, rang jamne na diya

No comments :

रंग जमने न दिया बात को चलने न दिया
कोई पहलू मेरे मतलब का निकलने न दिया

कुछ सहारा भी हमें रोज़-ए-अज़ल ने न दिया
दिल बदलने न दिया बख़्त बदलने न दिया

कोई अरमाँ तेरे जलवों ने निकलने न दिया
होश आने न दिया ग़श से सँभलने न दिया

चाहते थे के पयामी को पता दें तेरा
रश्क ने नाम तेरा मुँह से निकलने न दिया

शम्मा-रू मैं ने कहा था मेरी ज़िद से उस ने
शम्मा को बज़्म में अपने कभी जलने न दिया


फटा पड़ता है जौबन और जोश-ए-नौ-जवानी है fataa padta hai ab joban aur josh

No comments :

फटा पड़ता है जौबन और जोश-ए-नौ-जवानी है
वो अब तो ख़ुद-ब-ख़ुद जामे से बाहर होते जाते हैं

नज़र होती है जितनी उन को अपने हुस्न-ए-सूरत पर
सितम-गर बे-मुरव्वत कीना-परवर होते जाते हैं

भला इस हुस्न-ए-ज़ेबाई का उन के क्या ठिकाना है
के जितने ऐब हैं दुनिया में ज़ेवर होते जाते हैं

अभी है ताज़ा ताज़ा शौक़-ए-ख़ुद-बीनी अभी क्या है
अभी वो ख़ैर से निख़वत के ख़ू-गर होते जाते हैं

वो यूँ भी माह-ए-तलअत हैं मगर शोख़ी क़यामत है
के जितने बद-मज़ा होते हैं ख़ुश-तर होते जाते हैं


कुछ न कुछ रंज वो दे जाते हैं आते जाते kuch na kuch ranj de jaate hai

No comments :

कुछ न कुछ रंज वो दे जाते हैं आते जाते
छोड़ जाते हैं शिगूफ़े कोई जाते जाते

शौक़ बन बन के मेरे दिल में हैं आते जाते
दर्द बन बन के हैं पहलू में समाते जाते

ख़ैर से ग़ैर के घर रोज़ हैं आते जाते
और क़समें भी मेरे सर की हैं खाते जाते

हाए मिलने से है उन के मुझे जितना एराज़
वो उसी दर्जा नज़र में हैं समाते जाते

नहीं मालूम वहाँ दिल में इरादा क्या है
वो जो इस दर्जा हैं इख़्लास बढ़ाते जाते

लो मेरे सामने ग़ैरों के गिले होते हैं
लुत्फ़ में भी तो मुझी को हैं सताते जाते

आज रुकती है मरीज़-ए-ग़म-ए-उल्फ़त को शिफ़ा
चारा-गर दर्द भी जाएगा तो जाते जाते

यही हम-दम मुझे पैग़ाम-ए-क़ज़ा देते हैं
ये जो सीने में दम-ए-चंद हैं आते जाते

यूँ ही आख़िर तो हुआ नाम अज़ा का बद-नाम
आए थे आ के जनाज़ा भी उठाते जाते


जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो, jahaa mei kon kah sakta hai

No comments :

जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो
ये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

तबाही सामने मौजूद है गर आशना तुम हो
ख़ुदा हाफ़िज़ है उस कश्ती का जिस के ना-ख़ुदा तुम हो

जफ़ा-जू बे-मुरव्वत बे-वफ़ा ना-आश्ना तुम हो
मगर इतनी बुराई पर भी कितने ख़ुश-नुमा तुम हो

भरोसा ग़ैर को होगा तुम्हारी आश्नाई का
तुम अपनी ज़िद पे आ जाओ तो किस के आशना तुम हो

कोई दिल-शाद होता है कोई ना-शाद होता है
किसी के मुद्दई तुम हो किसी का मुद्दआ तुम हो

'ज़हीर' उस का नहीं शिकवा न की गर क़द्र गरदूँ ने
ज़माना जानता है तुम को जैसे ख़ुशनवा तुम हो


दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ, dil ko aazaar lagaa vo ke chhupa bhi na saku

No comments :

दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ
पर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

मुद्दआ सामने उन के नहीं आता लब तक
बात भी क्या ग़म-ए-दिल है कि सुना भी न सकूँ

बे-जगह आँख लड़ी देखिए क्या होता है
आप जा भी न सकूँ उन को बुला भी न सकूँ

वो दम-ए-नज़ा मेरे बहर-ए-अयादत आए
हाल कब पूछते हैं जब कि सुना भी न सकूँ

ज़िंदगी भी शब-ए-हिज्राँ है के कटती ही नहीं
मौत है क्या तेरा आना के बुला भी न सकूँ

दम है आँखों में उसे जान में लाऊँ क्यूँकर
कब वो आए के उन्हें हाथ लगा भी न सकूँ

शर्म-ए-इस्याँ ने झुकाया मेरी गर्दन को 'ज़हीर'
बोझ वो आ के पड़ा है कि उठा भी न सकूँ


दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा, dil gayaa dil ka nishaa baaki rahaa

No comments :

दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा
दिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

कौन ज़ेरे-ए-आसमाँ बाक़ी रहा
नेक-नामों का निशाँ बाक़ी रहा

हो लिए दुनिया के पूरे कारोबार
और इक ख़्वाब-ए-गिराँ बाक़ी रहा

रफ़्ता रफ़्ता चल बसे दिल के मकीं
अब फ़क़त ख़ाली मकाँ बाक़ी रहा

चल दिए सब छोड़ कर अहल-ए-जहाँ
और रहने को जहाँ बाक़ी रहा

कारवाँ मंज़िल पे पहुँचा उम्र का
अब ग़ुबार-ए-कारवाँ बाक़ी रहा

मिल गए मिट्टी में क्या क्या मह-जबीं
सब को खा कर आसमाँ बाक़ी रहा

मिट गए बन बन के क्या क़स्र ओ महल
नाम को इक ला-मकाँ बाक़ी रहा

आरज़ू ही आरज़ू में मिट गए
और शौक़-ए-आस्ताँ बाक़ी रहा

ऐश ओ इशरत चल बसे दिल से 'ज़हीर'
दर्द ओ ग़म बहर-ए-निशाँ बाक़ी रहा


बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया, bajm-a-dushman mei jake dekh liya

No comments :

बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया
ले तुझे आज़मा के देख लिया

तुम ने मुझ को सता के देख लिया
हर तरह आज़मा के देख लिया

उन के दिल की कुदूरतें न मिटीं
अपनी हस्ती मिटा के देख लिया

कुछ नहीं कुछ नहीं मोहब्बत में
ख़ूब जी को जला के देख लिया

कुछ नहीं जुज़ ग़ुबार-ए-कीन-ओ-इनाद
हम ने दिल में समा के देख लिया

न मिले वो किसी तरह न मिले
ग़ैर को भी मिला के देख लिया

क्या मिला नाला ओ फ़ुग़ाँ से 'ज़हीर'
हश्र सर पर उठा के देख लिया


ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की, ae meharbaan hai gar yahi surat nibah ki

No comments :

ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की
बाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

उल्टे गिले वो करते हैं क्यूँ तुम ने चाह की
क्या ख़ूब दाद दी है दिल-ए-दाद-ख़्वाह की

क़ातिल की शक्ल देख के हँगाम-ए-बाज़-पुर्स
नियत बदल गई मेरे इक इक गवाह की

मेरी तुम्हारी शक्ल ही कह देगी रोज़-ए-हश्र
कुछ काम गुफ़्तुगू का न हाजत गवाह की

ऐ शैख़ अपने अपने अक़ीदे का फ़र्क़ है
हुरमत जो दैर की है वही ख़ानक़ाह की


{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');