Showing posts with label Bismil Saedi. Show all posts
Friday, 21 February 2020
इश्क़ जो ना-गहाँ नहीं होता
इश्क़ जो ना-गहाँ नहीं होता
वो कभी जावेदाँ नहीं होता
इश्क़ रखता है जिस जगह दिल को
मैं भी अक्सर वहाँ नहीं होता
मुझ पे होते हैं मेहरबाँ जब वो
ख़ुद पर अपना गुमाँ नहीं होता
इश्क़ होता है दिल का इक आलम
और दिल का बयाँ नहीं होता
मैं ने देखा है उन की महफ़िल में
कुछ ज़मान-ओ-मकाँ नहीं होता
इश्क़ होता है दिल-ब-दिल महसूस
ये फ़साना बयाँ नहीं होता
अब इश्क़ रहा न वो जुनूँ है
अब इश्क़ रहा न वो जुनूँ है
तूफ़ान के बाद का सुकूँ है
एहसास को ज़िद है दर्द-ए-दिल से
कम हो तो ये जानिए फ़ुज़ूँ है
रास आई है इश्क़ को ज़बूनी
जिस हाल में देखिए ज़ुबूँ है
बाक़ी न जिगर रहा न अब दिल
अश्कों में हुनूज़ रंग-ए-ख़ूँ है
इज़हार है दर्द-ए-दिल का ‘बिस्मिल’
इल्हाम न शाइरी फ़ुसूँ है
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)