Showing posts with label Sufi Tabbasum. Show all posts
Friday, 14 February 2020
ये क्या कि इक जहाँ को करो वक़्फ़-ए-इजि़्तराब
ये क्या कि इक जहाँ को करो वक़्फ़-ए-इजि़्तराब
ये क्या कि एक दिल को शकीबाना कर सको
ऐसा न हो ये दर्द बने दर्द-ए-ला-दवा
ऐसा न हो कि तुम भी मुदावा न कर सको
शायद तुम्हें भी चैन न आए मिरे बग़ैर
शायद ये बात तुम भी गवारा न कर सको
क्या जाने फिर सितम भी मयस्सर हो या न हो
क्या जाने ये करम भी करो या न कर सको
अल्लाह करे जहाँ को मिरी याद भूल जाए
अल्लाह करे कि तुम कभी ऐसा न कर सको
मेरे सिवा किसी की न हो तुम को जुस्तुजू
मेरे सिवा किसी की तमन्ना न कर सको
तू ने कुछ भी न कहा हो जैसे
तू ने कुछ भी न कहा हो जैसे
मेरे ही दिल की सदा हो जैसे
यूँ तिरी याद से जी घबराया
तू मुझे भूल गया हो जैसे
इस तरह तुझ से किए हैं शिकवे
मुझ को अपने से गिला हो जैसे
यूँ हर इक नक़्श पे झुकती है जबीं
तेरा नक़्श-ए-कफ़-ए-पा हो जैसे
तेरे होंटों की ख़फ़ी सी लर्ज़िश
इक हसीं शेर हुआ हो जैसे
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)