Sunday, 2 February 2020
चाहे सो हमें कर तू गुनह-गार हैं तेरे
चाहे सो हमें कर तू गुनह-गार हैं तेरे
तक़दीर थी अपनी कि गिरफ़्तार हैं तेरे
मरते हैं कभी आ के हमारी भी ख़बर ले
आह ऐ बुत-ए-बे-दर्द ये बीमार हैं तेरे
नक़्द-ए-दिल-ओ-दीं-मुफ़्त में दे बैठेंगे आख़िर
हम आशिक़-ए-मुफ़लिस कि ख़रीदार हैं तेरे
ख़्वाहिश है ने बोसे की न आग़ोश से मतलब
दीदार के याँ सिर्फ़ तलब-गार हैं तेरे
है रू-ए-ज़मीं अर्सा-ए-महशर उन्हें हर रोज़
जो दिल-शुदा-ए-क़ामत-ओ-रफ़्तार हैं तेरे
हम वस्ल में और हिज्र में जलते रहे उन से
क्या दाग़-ए-जिगर ये गुल-ए-रूख़-सार हैं तेरे
सौगंद है ‘हसरत’ मुझे एजाज-ए-सुख़न की
ये सेहर हैं जादू हैं न अशआर हैं तेरे
अब तुझ से फिरा ये दिल-ए-काम हमारा
अब तुझ से फिरा ये दिल-ए-काम हमारा
इस कूचे में कम ही रहेगा काम हमारा
है सख़्त मिरे दरपा-ए-जाँ तेरा ग़म-ए-हिज्र
जानाँ से कहे जा कोई पैग़ाम हमारा
जागीर में है ग़ैर की वो बोस-ए-लबगो
क़ाएम रहे ये मंसब-ए-दुश्नाम हमारा
होने नहीं पाते ये मिरे दीदा-ए-तर ख़ुश्क
दौलत से तिरी तर है सदा जाम हमारा
दो दिन में किसी काम का रहने का नहीं तू
कुछ तुझ से निकल ले कभी तो काम हमारा
इक रोज़ मिला आलम-ए-मस्ती में जो हम से
तन्हा बुत-ए-बद-मस्त मय-आशाम हमारा
आता हूँ जब उस गली से सौ सौ ख़्वारी खींच कर
आता हूँ जब उस गली से सौ सौ ख़्वारी खींच कर
फिर वहीं ले जाए मुझ को बे-क़रारी खींच कर
पहुँचा है अब तो निहायत को हमारा हाल-ए-ज़ार
ला उसे जिस-तिस तरह तासीर-ए-ज़ारी खींच कर
कोह-ए-ग़म रखती है दिल पर इस ख़िराम-ए-नाज़ से
ख़ज्लत-ए-रफ़्तार-ए-कबक-ए-कोहसारी खींच कर
किस के शोर-ए-इश्क़ से यूँ रोता रहता है सदा
नाला ओ फरियाद ये अब्र-ए-बहारी खींच कर
बाँधू हूँ वारस्तगी का दिल में अपने जब ख़याल
बाँध ले जाएँ हमें ज़ुल्फें तुम्हारी खींच कर
कल जो तू घर से न निकला उठ गया कर के दुआ
सुब्ह से ता-शाम मैं क्या इंतिज़ारी खींच कर
गालियाँ दे मार ले या क़त्ल कर मुख़्तार है
लाई अब तो याँ मुझे बे-इख़्तियारी खींच कर
साक़िया पैहम पिला दे मुझ को माला माल जाम
आया हूँ याँ मैं अज़ाब-ए-होश-यारी खींच कर
‘हसरत’ उस की बज़्म के जाने से रख मुझ को मुआफ़
मुफ़्त में रोएगा वाँ से शर्म-सारी खींच कर
आश्ना कब हो है ये ज़िक्र दिल-ए-शाद के साथ
आश्ना कब हो है ये ज़िक्र दिल-ए-शाद के साथ
लब को निस्बत है मिर ज़मज़म-ए-दाद के साथ
बस कि है चश्म-ए-मुरव्वत से भरा गिर्या-ज़ार
पड़ा फिरता है मिरे नाला ओ फ़रियाद के साथ
याद उस लुत्फ़-ए-हुज़ूरी का करें क्या हासिल
आ पड़ा काम फ़क़त अब तो तिरी याद के साथ
ज़ुल्म है हक़ में हमारे तिरा अब तर्क-ए-सितम्
दिल को है उन्स सा इक उस तिरी बेदाद के साथ
ज़ुल्फ ओ काकुल से क़वी हुस्न का बाज़ू है मुदाम
क़फ़स ओ दाम रहे जैसे कि सय्याद के साथ
ख़ून-ए-ना-हक़ रहा परवेज़ की गर्दन पे वले
लुत्फ-ए-शीरीं ने सितम ये किया फरहाद के साथ
रास्ती से भला इतना भी गुज़रना क्या है
निस्बत इस क़द को न दो सर्व के शमशाद के साथ
दस्त ओ पा कर के मैं गुम निकला दबे-पाँव क्या
मिला वो तिफ़्ल मुझे रात जो उस्ताद के साथ
‘हसरत’ इतना जो तू माइल है गिरफ़्तारी का
कुछ अदावत है तुझे ख़ातिर-ए-आज़ाद के साथ