Showing posts with label Munshi Rahman Khan. Show all posts

Friday, 31 January 2020

इस्लामी कुंडलियाँ-मुस्लिम

No comments :




मुस्लिम वही सराहिए मानहिं खुदा रसूल।
दें ज़कात खैरात बहु पाँच में रहें मशगूल।।
पाँच में रहें मशगूल हज काबह कर आवैं।
चलैं कुरान हदीस मग भूलेन राह बतावैं।।
कहैं रहमान सदा हित करहिं बेवा रंक यतीमम।
रोज हशर में जिन्‍नत पैहैं वही हकीकी मुस्लिम।।


अथ दोहा शिक्षावली-इष्टै बंदना / मुंशी रहमान खान

No comments :




गुरु पद पंकज नाय सिर उर धर ईश्‍वर ध्‍यान।
हाथ जोरि विनती करहुँ देहु बुद्धि बल ज्ञान।।1

धर्म सहित पुस्‍तक रचहुँ सुनिए कृपानिधान।
तुव प्रसाद यह पूर्ण हो दीजौ यहि वरदान।।2

धर्म विरुद्ध बहु कार्य लख, अस मन कीन्‍ह विचार।
देहुँ सीख दोउ धरम हित जो सहाय करतार।।3

यासे मैं विनती करहुँ हे प्रभु करुणा नाथ।
जो अनुचित लेखनि लिखै शक्ति घटै मम हाथ।।4

जो अक्षर भूलौं कहीं हे प्रभु दीनदयाल।
करि निज कृपा दीन पर शीघ्र करैयो ख्‍याल।।5

जौन लिखौं सब होय फुर झूठ न आवै पास।
करियो ईश सहाय यहि पूजै मन की आस।।6


{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');