Showing posts with label ruchi sehgal. Show all posts

Saturday, 21 May 2022

तू जुदा हुआ

No comments :

तू जुदा हुआ, तेरा ख्वाब क्यू है जुड़ा हुआ
तेरा आना भी तेरी मर्जी, तेरा जाना भी तेरी मर्जी
फिर क्यू हर पल लगे है के बुरा हुआ
हंसते थे साथ में, रोये भी थे साथ में
सब याद है मुझे तो तू कैसे भुला गया
जिंदगी तू थी मेरी, हर ख्वाइश तू थी मेरी
तेरा जाना यानी मेरा मरना तय हुआ


Wednesday, 23 June 2021

हर बंधन में हो आजादी की चाह ये जरूरी नही

2 comments :

हर बंधन में हो आजादी की चाह
ये जरूरी नही
शर्त बस इतनी के बेड़ी मोहब्बत और ख़लूस कि हो
मजबूरी की नही

तू चाहता है मुझको इतना काफी है मेरे लिए
जब दिल मिल जाये तो मीलों की दूरी
कोई दूरी तो नही

हर बंधन में हो आजादी की चाह
ये जरूरी नही

बस तुझे देखना बस तुझे सोचना अच्छा लगता है
इसी को मोहब्बत कहते है जनाब,
कोई जी हुजूरी नही

हर बंधन में हो आजादी की चाह
ये जरूरी नही


तू मिला तो मानो सब मिल गया,
आंखों को ख्वाबो का घर मिल गया
अब लगता है मुकम्मल हु मै और कोई
हसरत अधूरी नही

हर बंधन में हो आजादी की चाह
ये जरूरी नही


Friday, 16 October 2020

Sath ho pyar ho baat ho ladai ho magar duri na ho,

No comments :
Sath ho pyar ho baat ho ladai ho  magar duri na ho, 
Baate ho kisse ho, gana bhi ho bajana bhi ho
Mgar photo khinchana jaruri na ho
Hase , chutkule sunaye, par ek duje ka  majak na banaye

Chuppi ho to khamoshi na ho
Naraj ho to nafrat na ho

Mandir jaye na jaye pr ghar mandir se kam na ho
Murti na bhi dekhe to bhi dil me dekh paye 

Sath ho par judkar ek hokar na ki bandhkar
Ajaadi itni jaruri nahi par ta

एक तकिये पर ही दोनों संग संग बूढ़े हो

No comments :
कभी तुम थक कर तकिये पर चूर हो जाओ
इतनी इजाजत तो है तुमको पर ये नही के मुझसे दूर हो जाओ

मौसम तो आते जाते रहेंगे हर बरस इस बरस की तरह
मगर तुमको ये इजाजत नही के अपनी चादर लेकर अलग सो जाओ

ना चूमना हाथ, न गले से लगाना कभी कभी होगी घुटन भी 
पर फिर भी मंजूर नही के सांसो से दूर हो जाओ

मुझे मालूम है मेरे जितनी शायराना अदा नही तुम्हारी बातों में 
पर फिर भी अपनी सांसो को हमेशा मेरे कानों पे गुनगुनाओ

ये जो तकिया दिया है अलग तुम्हे इसीलिए नही के तुम सो जाओ
बल्कि लम्हे दिए है कुछ तुम्हे, के तुम फिर से मेरे खवाबो मैं खो जाओ

होली दीवाली से ही रंगीन नही होती दिलो की   दुनिया
मजा तो तब है गर एक तकिये पर ही दोनों संग संग बूढ़े हो जाये

Tuesday, 22 September 2020

हह

No comments :

लाल रंग मेरा पसंदीदा तो नहीं
मगर मुझे बहुत प्यारा था
लाल रंग की चूड़िया
लाल रंग की बिंदी
होंठो पे हो लाली लाल
गाल भी शरमाकर हो लाल
इन्ही दो चार वजहों से लाल रंग मेरा नहीं
सब लड़कियो का प्यारा होता है

मगर सच मनो ये लाल रंग है फरेबी
इसके जाल मै कही न फस जाना तुम
मुझे लाल रंग के कपडे मिले
और मिला लाल लाल श्रृंगार
कहा मिलेगा प्रियतम
तुम दाल देना बाहो के हार
मगर सच मानो ये लाल रंग है फ़रेबी
जो जो वादे देगा वो पुरे होंगे कभी नहीं

मै लाल रंग मे लिपट के लाल परी क बन गई
सपनो के आस्मां मे दूर कही थी उड़ रही


Thursday, 2 April 2020

बस मुस्करा देना

No comments :

काश कभी आंखे खोलू
तो तुम सामने हो मेरे
तुम मुझे देखकर बस हमेशा की तरह मुस्करा देना
मैं भी पहले जैसे शरमा जाउंगी
चेहरे की झुर्रियां अचानक गायब सी हो जाएगी
गालो पे फिर वो पुरानी लाली छा जाएगी
खिड़की के पर्दो से छनती धूप चेहरे पे नूर बनकर गई जाएगी
हवा भी मदमस्त गजगामिनी की तरह जुल्फों बिखरा जाएगी

तुम मुझे देखकर बस हमेशा की तरह मुस्करा देना

तुम सामने तो आना एक बार
देखना समय भी पलटेगा इस बार
बीस बरस पहले वाला सावन फिर लौट आएगा
कॉफी की जगह कड़क चाय का जादू चल जाएगा
होटल रेस्तरां में पिज़्ज़ा बर्गर नही खाने मुझे
बस गली के मोड़ पे वो गोलगप्पे चखा देना
तुम मुझे देखकर बस हमेशा की तरह मुस्करा देना


टेडी बीयर नही चाहिए आज भी मुझे
सेल वाले बाजार से कुछ नया सूट दिलवा देना
हो सके तो मैचिंग चुड़िया भी पहना देना
वैसे आजकल फैशन नही चमक सितारों का
मगर मुझे सितारों वाली चुनरी ही दिलवा देना
बस तुम एक बार आ जाना
तुम्हारी चॉइस में कुछ नखरे दिखाऊ तो पहले की तरह समझा देना
कहना के और ले दूंगा, इसको भी बनवा लेना

तुम मुझे देखकर बस हमेशा की तरह मुस्करा देना

दिन दिन करके बिताये है बरसो मैंने
तुम भी दिनों में सदियों के चाँव मिटा देना
मुरझाई सी आंखों में सुनहरे ख्वाब सजा देना
बालो की सफेदी मैं कोई गुलाब सजा देना
तुम मुझे देखकर बस हमेशा की तरह मुस्करा देना


कोरोना पर कविता carona par kavita

No comments :

ऐसे दिन फिर कब आएंगे
के सब दुश्मनी जात पात भूल,
मानव का धर्म निभाएंगे
सोना चांदी की फिक्र नही
रोटी चावल मैं भी शुक्र मनाएंगे
फैशन की अब कोई होड़ नही
वास्तविक खूबसूरती पाएंगे
मंदिर के दरवाजे बंद हुए
दिल में मंदिर बनाएंगे
चाऊमीन, समोसे और भेलपुरी
आज से घर ही बनाएंगे
पड़ोसी कही भूखा तो नही
उसका भी हाल पुछके आएंगे
कॅरोना तुम तो जल्दी चले जाना
मगर अपनी अच्छाइयां यही छोड़ जाना
जो काम गीता कुरान बाइबिल न कर पाए
उसके लिए कॅरोना का आभार जताएंगे


Monday, 23 March 2020

तुझ पर खून सवार था

No comments :

कभी आसमान में उड़ते परिंदे तूने देखे ही नही
तुझे तो बस खुद को बुलंद मुकाम पे लाने का जुनून सवार था
अब होश आया तो धरती भी कम हो गई तेरे लिए
कितना तुझ पर खून सवार था


Saturday, 29 February 2020

समय की सीमा है

No comments :

समय की सीमा है
के एक दिन मुझे भी जाना होगा
मगर बस इतना बता दे कोई
क्या फिर कभी अपनो से मिल पाना होगा

जब तक रही जान तो कांटो मैं ही उलझी रही
क्या मरकर कोई सुकून का ठिकाना होगा
कब्र में छोड़कर मुझे जमाने को आगे जाना होगा
मगर मेरे बेटे बता के क्या कभी तेरी यादों में आना जाना होगा
समय की सीमा है
के एक दिन मुझे भी जाना होगा

ये दुनिया मुझबिन भी  ठीक से चलेगी मुझे यकीन है
मेरा कोई रिश्ता नाता नही बस एक माँ बाप और बेटा जहीन है

खुदा करे के तेरी जन्नत तुझे मेरे बेटे धरती पे ही मिले
मेरा क्या है कही भी राहु तेरे लिए बस दुआए का ही फसाना होगा
समय की सीमा है
के एक दिन मुझे भी जाना होगा

क्या रूह को भी कोई अधिकार देगा खुदा
या बस मरते ही कर देगा हर अहसास और मोह से जुदा
बस इतना ही चाहती हु के तुझे खुशिया दे दो जहां की खुदा
और मुझे दे आसमान से तुझे देखने का मौका खुदा

समय की सीमा है
के एक दिन मुझे भी जाना होगा


मैं एक शापित चिड़िया हु

No comments :

मैं एक शापित चिड़िया हु
बन बन भटक रही हु
अतीत मुझे याद आता है
कोई राजकुमारी कहकर बुलाता है
फिर क्यो महल छोड़ घोसले को भी तरस रही हु
क्यो कांटो से हर दिन उलझ रही हु
मैं एक शापित चिड़िया हु
बन बन भटक रही हु

जिसकी गोद में खेली वह पराई हु
त्यागी उसने भी के जहा ब्याही हु
समझ ही नही आता के क्या क्यों कर रही हु
मैं एक शापित चिड़िया हु
बन बन भटक रही हु

जन्म देना कर्तव्य मेरा तो त्यागना भी हो अधिकार मेरा
तूने न पहचाना मुझे तो धिक्कार हो तेरा
मगर वास्तविकता में मैं क्यों सजा भुगत रही हु
मैं एक शापित चिड़िया हु
बन बन भटक रही हु


Wednesday, 12 February 2020

उस पर एक किताब लिखू

No comments :

दिल बहुत चाहता के उस पर एक किताब लिखू
रुमाल या मफलर पर  कढाई से उसका नाम लिखू
रूप रंग और हुलिया आदि भी सरेआम लिखू
कैसे कब और कहा मिले हम, बाते ये तमाम लिखू

झील कहु या  समुन्दर से गहरे उसके नैन लिखू
बेकरारी लिखू उसे या दिल का चैन लिखू
मेरी मोहब्बत में मशरूफ इंसान कहु
पहरों बिता दे मेरे साथ एक लम्हे की तरह, क्या बात ये आम लिखू

सब कुछ तो लिख दु मगर इंतिहा मैं क्या बयान लिखू
रेत के महल से कैसे गिराया मेरे सपनो का मकान लिखू
मोहब्बत मैं मिले फूल पहुचे कैसे कब्रिस्तान लिखू
वो बेवफा है बस ये ही सोचकर के सोचती क्या फिजूल ही उसका नाम लिखू

इश्क़ मेरा सच्चा इतना के अब भी वो ख्वाबो में सरेआम आये
नाम लू किसी का मगर जुबां पे बस उसका ही नाम आये
मेरी हर दुआ मैं वो कही न कही ठहर जाए
बस दुआ इतनी के उसको भी मेरी याद कभी किसी सहर आये


अब भी जब जब वो याद आता है

No comments :

मुझे लगता है के उसके बिना जी नही पयूंगी
अब भी जब जब वो याद आता है

मुझे लगता है के चलो मैं झुककर उसकी बेवफाई भूल जाती हूं
गर वो माफी न मांगे खुद से तो मै खुद उसके बोले बिना उसे माफ कर देती हूं
क्योंकि मुझे लगता है के जी नही पायउँगी उसके बिना
अब भी जब जब वो याद आता है

मुझे लगता है के चलो कुछ रो धोकर उसे मना लेती हूं
ठोकर भी मारने लगे गर तो मैं पैरो से लिपट के रोक लुंगी उसको
क्योंकि मुझे लगता है के जी नही पयूंगी उसके बिना
अब भी जब जब वो याद आता है
मुझे मालूम है वो फिर से कहेगा के भूल जाओ मुझे , मैं तुम्हारा नही
फिर मैं उसे उसके पुराने वादे उसे याद करा दूँगी
क्योंकि मुझे लगता है के जी नही पयूंगी उसके बिना
अब भी जब जब वो याद आता है

मैं सोचूंगी के ये जिद्द अकड़ किस काम की, जब सब कुछ एक दिन फना हो जाना
वो खुद की गलती पे शर्मिंदा न हो तो न हो, मैं ही भूल जाऊंगी
क्योंकि मुझे लगता है के जी नही पयूंगी उसके बिना
अब भी जब जब वो याद आता है

गर ये सब गर तुम भी सोचती हो लड़कियों तो तुम ऐसा मत करना
जो न हो वफ़ा के काबिल उसपर खुद की जिंदगी फना मत करना
क्योंकि मुझे बस ऐसा लगता ही  है के जी नही पयूंगी उसके बिना
और वो भी जब जब वो याद आता है
तुम अकेली नही जो झुक जाओगी,
तुम झुकी तो माँ बाप की परवरिश को भी डुबो जाओगी
तुम झुकी तो किसी और लड़की के लिए गलत मिसाल साबित कर जाओगी
जो माफ किया किसी गुनाहगार को तो एक और गुनाहगार बनाकर जाओगी

खुद की अना न रहे बाकी तो जीते जी फना हो जाओगी
तो अब जब भी लगे के उसके बिना जी नही पाओगी
एक लंबी सांस भरना और खुद से कहना
मैं जिंदा हु अब भी तो


ये मेरी फितरत मैं नही था के तुझे सजा देती

No comments :

मेरी फितरत नही थी के उसे सजा देती
वार्ना यकीन मानो उसकी हस्ती मिटा देती

ये मेरी परवरिश की तलब थी
के कदम कदम पर दुपट्टा संभाला
पर ये तेरी परवरिश का खोट था के तूने ये दुपट्टा बार बार उछाला
चाहती तो मैं भी तेरे हाथ काट देती
पर क्या करूँ ये मेरी परविरिष मैं नही था के तुझे सजा देती


कभी छम्मकचलो, छमिया और आइटम के नाम से आवाज लगाई
तूने जब जब मुझे देख सीटिया बजायी यू न समझना के मुझे नही दी सुनाई
चाहती तो तुझे पलट के जवाब देती
पर क्या करूँ ये मेरी फितरत मैं नही था के तुझे सजा देती

बार बार तूने रुसवा किया मुझे और फिर बदनामी का बोझ भी दिया
दामन को मैला किया तूने पहले और फिर खुद मेरे किरदार पर उंगली उठाई
चाहती तो तुझे तेरी बेटी बहन के आंचल के दाग दिखा देती
पर क्या करूँ ये मेरी फितरत मैं नही था के तुझे सजा देती

मेरी रुसवाई को अखबारों की सुर्खियां बना डाला
खुश तो बहुत होता होगा के तूने मेरा तमाशा बना डाला
कल शायद मेरी जगह तेरी खुद की बेटी होगी
क्योंकि मेरी फितरत नही के तुझे सजा देती

यकीन मानो तुझे पैदा करने वाली औरत भी अंदर रोती होगी
क्योंकि वो भी मेरी ही तरह बस ये ही सोचती ही रही होगी
के क्यों ये मेरी फितरत मैं नही था के तुझे सजा देती


मैं जल्द आऊंगा ये कहते रहना

No comments :

बहुत दर्द में हु
तुम आओ तो थोड़ा मरहम लेते आना
दीवानी सी हुए फिरती हु तुम आओ तो कोई नया गम लेते आना
बस इतना कर्म करना के थोड़ा सा भ्रम रखना
तुम आओ या ना आओ ,पर मैं जल्द आऊंगा ये कहते रहना

सो ख्वाब पुराने, धूल से मैले हुए तकिये के नीचे रखे है
अंधेरे बंद कमरे में सो अरमान सुलगते से पड़े है
एक बंद खिड़की है किनारो से कुछ टूटी हुई
तुम आओ तो खिड़की के किनारो पे थोड़ी सूरज की रोशनी लगाते आना
बस जल्द आऊंगा मै ये कहते रहना

तेरे आने की उम्मीद है के मुझे नाउम्मीद कभी होने नही देती
सांसो के लय पे तेरा नाम गुनगुनाती धड़कन , धड़कने खोने नही देती
तेरी जुदाई हँसने नही देती तो उम्मीद रोने नही देती
उस पर ये खुली आँखों के ख्वाब नींद आने नही देते
बस जल्द आऊंगा मै ये कहते रहना


मोहब्बत हवाओ के जैसी

No comments :

मेरी मोहब्बत हवाओ के जैसी है
नजर न भी आये तो भी उनके इर्द गिर्द ही फिजाओ मैं बहेगी
कभी सांस बनकर उनके सीने में रहेगी
तो कभी खुशबू बनकर आसपास महकेंगी
ज्यादा उफान पे आये मोहब्बत तो हवा के झोंके से तुम्हारी जुल्फे बिखराएँगी
या कभी तुम्हारी चुनरी के साथ साथ उड़ेगी
पर तुम्हारी मोहब्बत अदाओ के जैसी है
के कोई देखे तो झटक जलवे की तरह दिखेगी
गर न देखे कोई तो जाने कहा गुम हो जाएगी


अहसास ही नही होता के क्या अहसास होते है

No comments :

एक अजीब मुकाम पे ले आये है जिंदगी की गर्दिशे
के अहसास ही नही होता के क्या अहसास होते है
गम में कोई चुभन नही होती
खुशी में  लबो पे हँसी नही होती
बस जरा सा गम इतना होता है
के क्यों तुझे गम मैं दर्द नही होता
क्या तुझे  मालूम नही के रुचि क्या क्या हुआ तेरे संग
कई बार चुटकियां मारकर खुद को खुद के होने का अहसास यकीन कराती हु
गुजरती हु उजड़ी हुई बस्तियों से और आंसुओ को पलको तक लाती हु
गुजर जमाना याद नही मुझको बस अधूरे ख्वाबो मैं जीती हु
कुछ पुराने कपड़ो को टाकी लगाकर सिती हु

नए जमाने के तौर तरीके समझने की चाह नही मुझको
पुराने धुंधले चश्मो से इस नई दुनिया को देखती हूं

गुजरते मौसमो की थपेड़े भीअब डरती नही मेरी झोपड़ी को
बून्द बून्द बरसती छत तले ही बेफिक्र सो जाती हूं
ऐसा नही के भूल गई हसाब कुछ , तुम जब भी याद आओ तो मुस्कराती हु
खिलते है नए फूल तो आंखों से उनको निहारती हु
रोज गीले पायदान धूप में जब सूखने डालती हु
तो तेरे कदमो के निशान उनपर उभरती हु
बस फर्क ये है के सर्दियों के नाम धूप भी जिस्म को गर्मी नही दे पाती
ना ही गर्मियों के तीखे सूरज अब कोई आग जला पाते है
आते जाते मौसमो मैं बस तेरा वजूद ढालती हु
याकी मानो अब भी बहारो का रास्ता देखती हूं
चाहे खुद को जिंदा नही मानती हूं


उनका इंतजार करूँगी

No comments :

मैं सजी संवरी रहूँगी
यू ही दहलीज मैं बैठी रहूँगी
उन्होंने वादा किया है आने का
मैं भी  उनका इंतजार करूँगी

बालो मैं नित संदली गजरे लगाउंगी
काजल से ये अंखिया सजाऊंगी
रंगीन कपड़ो में उनकी पसंद का रंग पहनुगी
जब तक ना आये वो दिया यू ही जलाकर रखूंगी
उन्होंने वादा किया है आने का
मैं भी  उनका इंतजार करूँगी

हलवे मैं बादाम थोड़े ज्यादा डालूंगी
सब्जी भी कुछ तीखी बना लुंगी
खुद से परखकर स्वाद चखकर ही दम लुंगी
रसोई की खिड़की से आंखे दरवाजे पर ही रखूंगी
उन्होंने वादा किया है आने का
मैं भी  उनका इंतजार करूँगी

ताजे फूलो से गुलदान सजाना है
चोखट पे रंगोली भी बनानी है
रंगोली मैं नाचते मोर दिखाउंगी
बिन बादल का सावन  दुनियॉ को दिखाउंगी
उन्होंने वादा किया है आने का
मैं भी  उनका इंतजार करूँगी


Friday, 3 January 2020

सो अरमानो के तले दिल जले दिल जलेso armano ke tale dil jale dil jale

No comments :

सो अरमानो के तले
दिल जले दिल जले
कभीलगे के दूर अच्छे
कभी कहे के चल मिले

रुसवाई का डर रोके कदम
तेरे प्यार की लो पर बढ़ाये हौसले
तेज आंधी तूफान मैं बिखर गए
चल बनाये फिर वोही घोंसले

चाँद की चांदनी के संग फिर चले
तेरी मखमली यादो के वो सिलसिले
तुझे भूलना जब जब चाहा
तुम ख्वाबो ख्यालो मे आ मिले

सो अरमानो के तले
दिल जले दिल जले


Saturday, 14 December 2019

मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

1 comment :

मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु
तन पर दो सूती कपड़े लपेट कर देश प्रेम में जलना चाहता हु
करोड़ो का सूट पहन के देशभक्ति और फकीरी का दावा करने वालो के लिए फिर से
भारत छोड़ो आंदोलन करना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं बनना चाहता हु

मैं वो गांधी बनना चाहता हु जो पराये देश को भी अपना बना डाले
ना कि वो नेता जो 70 साल की महिला को बार बाला कह डाले
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

सही कहते है के जो कहते है के देश की सत्ता क्या गांधी परिवार ही चलाएगा
गांधी का परिवार तो ये देश है बच्चा बच्चा कब खुद  के अंदर का गांधी पहचान पायेगा
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

मैं सत्ता वाला गांधी नही सेवा वाला गांधी कहलाना चाहता हु
विदेशो की नही देश की भीतर का हाल जानना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

भेद भाव और जातपात की औकात मिटाना चाहता हु
देश प्रेम को ही सबका धर्म बनाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

स्वतंत्रता का सेनानी से महात्मा कहलाने की खोज में जाना चाहता हु
सच मानो गर जिंदा रहता आज तो गोडसे को भी गले लगाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

बात बात पे पाकिस्तान पहुचाने वालो को अखंड भारत वाली सोच सुनना चाहता हु
सरहद पार की जमी भी हिन्द का ही खंड थी कभी बस ये बताना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

है हिन्दू मेरा भाई, है मेरा मुसलमान भी मेरा भाई
ये याद कराना चाहता हु
एक घर के दो हिस्से हो तो भी वैर न पालो ये बात बटवारे के संदर्भ में समझाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

लोकतंत्र की बात है जो चाहे नेता बने जो चाहे बने फकीर
सत्ता दिलो पे राज का नाम है कुर्सी पे नही, बस इतना समझाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

हे देशबन्धुओ, नेता और अभिनेता मैं फर्क तुम भूल न जाना
ढोल तमाशे ठहाको को राजनीति का हिस्सा न बना देना
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

आज़ादी की लड़ाई खत्म हुई पर काले अंग्रेजो से जंग अभी बाकी है
घूसखोरों भरस्टाचारो के खिलाफ फिर से अभियान चलाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

अब घर घर से एक गांधी बाहर आये इस जरूरत का अहसास दिलाना चाहता हु
गांधी वाली सोच को फिर से दिलो मैं जगाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु

कैसे सोचा घर खुद का जले तो  तुम चैन से सो जाओगे
गांधी नाम नही था सोच और आवाज थी फिर से देश को जगाना चाहता हु
मैं गांधी नही हु पर मैं गांधी बनना चाहता हु


मैंने जी है जिंदगी

No comments :

तेरी वफ़ा के भरम मैं जी ली है मैंने मेरी जिंदगी
तूने जब जब पुकारा मेरा नाम
एक नई सांस भरी है मेरी जिंदगी

बिछुड़ गया तो बरसो पहले
पर पल पल तेरी याद में मैंने जी है जिंदगी
सावन की तरह बरसी है मेरी आँखें
खारे पानी को मीठा समझ मैंने पी है जिंदगी

तेरा इंतजार इस हद तक किया है मैंने
देखने वालों ने इसे कहा है तेरी बंदगी
सिर्फ जिस्म ही मेरा रहा मुझमें बाकी
रूह तो तेरे नाम की थी जब तक थी ये जिंदगी


{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');