Showing posts with label Zafar Muradabadi. Show all posts

Friday, 7 February 2020

कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुए

No comments :

कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुए
तमाम उम्र गुज़ारी हवा से लड़ते हुए

हुए न ज़ेर किसी इंतिहा से लड़ते हुए
महाज़ हार गए हम क़ज़ा से लड़ते हुए

बिखर रहा हूँ फ़िज़ा में गुबार की सूरत
खिलाफ-ए-मस्लहत अपनी अना से लड़ते हुए

फ़िज़ा बदलते ही जाग उट्ठी फ़ितरत-ए-मै-कश
शिकस्त खा गई तौबा घटा से लड़ते हुए

क़लम की नोक से बहता रहा लहू मेरा
हिसार-ए-खिल्क़त-ए-फिक्र-ए-रसा से लड़ते हुए

जुनूँ नवर्द को मंज़र न कोई रास आया
मरा तो शोख़ी-ए-आब-ओ-हवा से लड़ते हुए

पहुँच सके न किसी ख़ुश-गवार मंज़िल तक
तुम्हारी याद की ज़ंजीर-ए-पा से लड़ते हुए

उन्हीं पे बंद हुआ इर्तिका का दरवाज़ा
फ़ना हुए हैं जो अपनी बक़ा से लड़ते हुए

‘जफर’ घिरे तो उसी रज़्म-ए-गाह-ए-हस्ती में
हुए शहीद सफ़-ए-कर्बला से लड़ते हुए


बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुए

No comments :

बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुए
मंज़िलें भी क्यूँ न हों फिर फ़ासला ओढ़े हुए

इस क़दर ख़िल्क़त मगर है मौत को फ़ुर्सत बहुत
हर बशर है आज ख़ु अपनी क़जा़ ओढ़े हुए

उन के बातिन में मिला शैतान ही मसनद-नर्शी
जो ब-ज़ाहिर थे बहुत नाम-ए-ख़ुदा ओढ़े हुए

क्या करे कोई किसी से पुर्सिश-ए-अहवाल भी
आज सब हैं अपनी अपनी कर्बला ओढ़े हुए

क्या ख़बर किस मोड़ पर बिखरे मता-ए-एहतियात
पत्थरों के शहर में हूँ आईना ओढ़े हुए

सब दिलासे उस के झूठे उस के सब वादे फरेब
कब तक आख़िर हम रहें सब ओ रजा ओढ़े हुए

क्यूँ तज़बज़ुब में न हों इस दौर के अहल-ए-नज़र
गुम-रही है आगही का फ़लसला ओढ़े हुए

उँगलियाँ मजरूह हो जाएँगी रहना दूर दूर
ख़ार भी हैं इन दिनों गुल की रिदा ओढ़े हुए

बख़्षिशों से जिस की ख़ास ओ आम थे फै़ज़-याब
हम भी थे उस बज़्म में लेकिन अना ओढ़े हुए

फ़स्ल-ए-गुल आई तो वीराने भी महके हर तरफ
आज ख़ुद ख़ुश-बू को थी बाद-ए-सबा ओढ़े हुए

इक ज़मीं ही तंग क्या थी उस से जब बिछड़े ‘जफर’
आसमाँ भी था ग़ज़ब-परवर घटा ओढ़े हुए


बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुए

No comments :

बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुए
मेरी हरीफ़ तुम्हारी दुआ से कम न हुए

सियाह रात में दिल के मुहीब सन्नाटे
ख़रोश-ए-नग़मा-ए-शोला-नवा से कम न हुए

वतन को छोड़ के हिजरत भी किस को रास आई
मसाएल उन के वहाँ भी ज़रा से कम न हुए

फ़राज़-ए-ख़ल्क से अपना लहू भी बरसाया
ग़ुबार फिर भी दिलों की फ़ज़ा से कम न हुए

बुलंद और लवें हो गईं उम्मीदों की
दिए वफ़ा के तुम्हारी जफ़ा से कम न हुए

भँवर में डूब के तारीख़ बन गए गोया
सफ़ीने इश्‍क़ के सैल-ए-बला से कम न हुए

हमारे ज़ेहन भटकते रहे ख़लाओं में
सफ़र नसीब के ज़ंजीर-ए-पा से कम न हुए

सदाबहार ख़याबान-ए-आरज़ू था ‘जफ़र’
लहू के फूल हमारी क़बा से कम न हुए


{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');