Monday, 23 July 2018
जिन्दा दरगोर
मे औरत हु
सूरज के साथ आई भोर हु
मै बारिश मै नाचता मोर हु
नाजुक सी कच्ची डोर हु
रिश्तों मे सराबोर हु
मे औरत हु
ढलते सूरज की लाली हु
पक्के फल की डाली हु
इज्जत की रखवाली हु
एक अकेली बर्दाश्त वाली हु
औरत जो हु
मे औरत हु
मंदिर मे पूजी जाती हु
रोज पैरो तले रौंदी जाती हु
सबके लिए पकाती हु
पर खुद भूखी सो जाती हु
आखिर औरत जो हु
मे औरत हु
घर से बाहर जाता कोई रास्ता नहीं
चारदीवारी से बाहर मेरा कोई वास्ता नही
घुटन से आजादी का रास्ता नहीं
हो कोई रास्ता भी मगर वो सस्ता नहीं
क्योंकि औरत जो हु
मै औरत हु
मायका अपना नहीं रहा
ससुराल बस सपना ही रहा
बेबसी मुझपे हँसती ही रही
हज़ारो राते डसती ही रही
आखिर क्यों मे औरत हु
मे औरत हु
सदियो से दबी चीखों का शोर हु
क्या क्या किया लेकिन कमजोर हु
सुर्ख लिबाज मे लिपटी हु लेकिन
सच ये है के जिन्दा दरगोर हु
क्यों मे एक औरत हु
Ruchi Sehgal
Apni hindi ko ok kijiye , otherwise humse help le lijiye lekin incorrect mat likhiye
ReplyDeletesure , i will try to improve it , thanks
Delete