Wednesday, 22 January 2020

महव हूँ मैं जो उस सितम-गर का

No comments :

महव हूँ मैं जो उस सितम-गर का
है गिला अपने हाल ए अबतर का

हाल लिखता हूँ जान-ए-मुज़्तर का
रग-ए-बिस्मिल है तार मिस्तर का

आँख फिरने से तेरी मुझ को हुआ
गर्दिश-ए-दहर दौर साग़र का

शोला-रू यार शोला-रंग शराब
काम याँ क्या है दामन-ए-तर का

शौक़ को आज बे-क़रारी है
और वादा है रोज़-ए-महशर का

नक़्श-ए-तस्ख़ीर-ए-ग़ैर को उस ने
ख़ूँ लिया तो मेरे कबूतर का

मेरा ना-कामी से फ़लक को हुसूल
काम है ये उसी सितम-गर का

उस ने आशिक़ लिखा अदू को लक़ब
हाए लिक्खा मेरे मुक़द्दर का

आप से लहज़ा लहज़ा जाते हो
‘शेफ़्ता’ है ख़याल किस घर का


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');