Wednesday, 22 January 2020

ज़ेर-ए-ज़मीं हूँ तिश्ना-ए-दीदार-ए-यार का

No comments :

ज़ेर-ए-ज़मीं हूँ तिश्ना-ए-दीदार-ए-यार का
आलम वही है आज तलक इंतिज़ार का

गुज़रा शराब पीने से ले कौन दर्द-ए-सर
साक़ी दिमाग़ किस को है रंज-ए-ख़ुमार का

महशर के रोज़ भी न खुलेगी हमारी आँख
सदमा उठा चुके है़ शब-ए-इंतिज़ार का

इबरत की जा है आलम-ए-दुनिया न कर गु़रूर
सर कासा-ए-गदा है किसी ताज-दार का

बाद-ए-फ़ना भी है मरज़-ए-इश्क़ का असर
देखो कि रंग ज़र्द है मेरे ग़ुबार का

उल्फ़त न कुछ परी से न कुछ हूर से है इश्क़
मुश्ताक ‘बर्क़’ रोज़-ए-अज़ल ये है यार का


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');