Friday, 31 January 2020
चम्पा की चमक चारू केतकी कमाल करे
चम्पा की चमक चारू केतकी कमाल करे
चोटिन में गुलाब गूंथे अधर ललाई है।
मेंहदी सी अँगन श्रम लाल गाल विधु बाल
मानो गले में शुभ गजरा सुहाई है।
जूही की कर्धनी चमेली की पहुँची हाथ
सरस चतुराई बात बोलत मुसुकाई है।
फटिक सिला पर राम सानुज सीया के संग
प्रेम और सिंगार को महेन्द्र दरसाई है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment