Wednesday, 22 January 2020
दिल क़ाबिल-ए-मोहब्बत-ए-जानाँ नहीं रहा
दिल क़ाबिल-ए-मोहब्बत-ए-जानाँ नहीं रहा
वो वलवला, वो जोश, वो तुग़याँ नहीं रहा
करते हैं अपने ज़ख़्म-ए-जिगर को रफ़ू हम आप
कुछ भी ख़्याल-ए-जुम्बिश-ए-मिज़गाँ नहीं रहा
क्या अच्छे हो गए कि भलों से बुरे हुए
यारों को फ़िक्र-ए-चारा-ओ-दरमाँ नही रहा
किस काम के रहे जो किसी से रहा न काम
सर है मगर ग़ुरूर का सामाँ नहीं रहा
मोमिन ये लाफ़-ए-उलफ़त-ए-तक़वा है क्यों अबस
दिल्ली में कोई दुश्मन-ए-ईमाँ नहीं रहा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment