Wednesday, 22 January 2020

हम समझते हैं आज़माने को

No comments :

हम समझते हैं आज़माने को
उज्र कुछ चाहिए सताने को

सुबहे-इशरत है न वह शामे-विसाल
हाय क्या हो गया ज़माने को

बुलहवस रोये मेरे गिरियाँ पे अब
मुँह कहाँ तेरे मुस्कुराने को

बर्क़ का आसमाँ पर है दिमाग़
फूँक कर मेरे आशियाने को

रोज़े-मशहर भी होश अगर आया
जायेंगे हम शराबख़ाने को

कोई दिन हम जहाँ में बैठे हैं
आसमाँ के सितम उठाने को

संग-ए-दर से तेरे निकाली आग
हमने दुश्मन का घर जलाने को

चल के का'बे में सिजदा कर 'मोमिन'
छोड़ उस बुत के आस्ताने को


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');