Wednesday, 22 January 2020

उस कू मैं हुए हम वो लब-ए-बाम न आया

No comments :

उस कू मैं हुए हम वो लब-ए-बाम न आया
ऐ जज़्बा-ए-दिल तू भी किसी काम न आया

था मेरी तरह ग़ैर को भी दावा-ए-उल्फ़त
नासेह तू उसे देने का इल्ज़्ााम न आया

बे-बाल-ओ-परी खोती है तौक़ीर-ए-असीरी
सय्याद यहाँ ले के कभी दाम न आया

इस नाज़ के सदक़े हूँ तेरे मैं के अदू से
सौ बार सुना है पे मेरा नाम न आया

क्या जानिए किस तरह दिया तू ने जवाब आह
क़ासिद की ज़बाँ पर तेरा पैग़ाम न आया

‘तस्कीन’ करूँ क्या दिल-ए-मुज़्तर का इलाज अब
कमबख़्त को मर कर भी तो आराम न आया


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');