Wednesday, 22 January 2020
हुए थे भाग के पर्दे में तुम निहाँ क्यूँकर
हुए थे भाग के पर्दे में तुम निहाँ क्यूँकर
वो पहली वस्ल की शब शोख़ियाँ थीं हाँ क्यूँकर
फ़लक को देख के कहता हूँ जोश-ए-वहशत में
इलाही ठहरे मेरी आह का धुआँ क्यूँकर
तुम्हारे कूचे में उस ना-तवाँ का था क्या काम
मुझे भी सोच है आया हूँ मैं यहाँ क्यूँकर
ज़बाँ है लज़्ज़त-ए-बोसा से बंद ऐ ज़ालिम
मज़ा भरा है जो दिल में करूँ बयाँ क्यूँकर
शब-ए-विसान से शिकवे हज़ारों हैं जी में
इलाही बंद रहेगी मेरी ज़बाँ क्यूँकर
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment