Wednesday, 22 January 2020

दस्त-ए-अदू से शब जो वो साग़र लिया किए

No comments :

दस्त-ए-अदू से शब जो वो साग़र लिया किए
किन हसरतों से ख़ून हम अपना पिया किए

शुक्र-ए-सितम ने और भी मायूस कर दिया
इस बात का वो गै़र से शिकवा किया किए

कब दिल के चाक करने की फ़ुर्सत हमें मिली
नासेह हमेशा चाक-ए-गिरेबाँ सिया किए

तश्बीह देते हैं लब-ए-जाँ-बख़्श-ए-यार से
हम मरते मरते नाम-ए-मसीहा लिया किए

ज़िक्र-ए-विसाल-ए-गै़र-ओ-शब-ए-माह-ओ-बादा से
ऐसे लिए गए हमें ताने दिया किए

थी लहज़ा लहज़ा हिज्र में इक मर्ग-ए-नौ नसीब
हर-दम ख़्याल-ए-लब से तेरे हम जिया किए

तर्ज़-ए-सुख़न कहे वो मुसल्लम है ‘शेफ़्ता’
दावे ज़बान से न किये मैं ने या किए


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');