Saturday, 29 February 2020

जीवन का उल्लास,--

No comments :

जीवन का उल्लास,--
यह सिहर, सिहर,
यह लहर, लहर,
यह फूल-फूल करता विलास!

रे फैल-फैल फेनिल हिलोल
उठती हिलोल पर लोल-लोल;
शतयुग के शत बुद्बुद् विलीन
बनते पल-पल शत-शत नवीन;
जीवन का जलनिधि डोल-डोल,
कल-कल छल-छल करता किलोल!
डूबे दिशि-पल के ओर-छोर
महिमा अपार, सुखमा अछोर!
जग-जीवन का उल्लास,--
यह सिहर, सिहर,
यह लहर, लहर,
यह फूल-फूल करता विलास!

रचनाकाल: फ़रवरी’ १९३२


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');