Wednesday, 22 January 2020

शब-ए-ग़म-ए-फ़ुर्क़त हमें क्या क्या मज़े दिखलाए था|

No comments :

शब-ए-ग़म-ए-फ़ुर्क़त हमें क्या क्या मज़े दिखलाए था|
दम रुके था सीने में कम्बख़्त जी घबराए था|

बल बे अय्यारी अदू के आगे वो पैमान शिकन,
वादा-ए-वस्ल फिर करता था और शर्माए था|

सुन के मेरी मर्ग बोले मर गया अच्छा हुआ,
क्या बुरा लगता था जिस दम सामने आ जाए था|

बात शब को उस के मना-ए-बेक़रारी से बड़ी,
हम तो समझे और कुछ वो और कुछ समझाए था|

कोई दिन तो उस पे क्या तस्वीर का आलम रहा,
हर कोई हैरत का पुतला देख कर बन जाए था|

सू-ए-सहरा ले चले उस कू से मेरी नाश हाए,
था यही दर इन दिनों तलवा मेरा खुजलाए था|

हो गई दो रोज़ की उल्फ़त में क्या हालत अभी,
"मोमिन"-ए-वहशी को देखा इस तरफ़ से जाए था|


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');