Wednesday, 22 January 2020

ख़ुद-परस्ती का जो सौदा हो गया

No comments :

ख़ुद-परस्ती का जो सौदा हो गया
आप मैं अपना तमाशा हो गया

जब मुझे अपनी हक़कीत खुल गई
जुज़ से कुल क़तरे से दरिया हो गया

जान-ए-शीरीं हम ने किस सख़्ती से दी
नीम-चा क़ातिल का दौना हो गया

खींच कर तस्वीर रू-ए-यार की
और ही मानी का नक़्शा हो गया

ज़ोफ़ के बढ़ने से हम को ऐ जुनूँ
ख़ाना-ए-ज़ंजीर सहरा हो गया

ऐ ‘सबा’ ये भी लिखा तक़दीर का
हम से और उन से मचलका हो गया


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');