Wednesday, 22 January 2020

क़ब्र पर बाए-ए-फ़ना आइएगा

No comments :

क़ब्र पर बाए-ए-फ़ना आइएगा
बे-महल पाँव न फैलाइएगा

लाख हो वस्ल का वादा लेकिन
वक़्त पर साफ़ निकल जाइएगा

न करें आप वफ़ा हम को क्या
बे-वफ़ा आप ही कहलाइएगा

क्या किया इश्क़ ने क्यूँ हज़रत-ए-दिल
हम ने कहते थे के पछताइएगा

आप चलते तो हैं अठखेलियों से
कोई आफ़त न कहीं लाइएगा

ऐ ‘सबा’ इश्क़-ए-परी-रूयाँ में
आदमियत से गुज़र जाइएगा


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');