Wednesday, 22 January 2020

न कुछ शोख़ी चली बादे-सबा की

No comments :

न कुछ शोख़ी चली बादे-सबा की
बिगड़ने में भी उसकी ज़ुल्फ़ बना की

कभी इंसाफ़ ही देखा न दीदार
क़यामत अक़्सर उस कू में रहा की

फ़लक़ के हाथ से मैं जा छिपूँ गर
ख़बर ला दे कोई तहतुलसरा की

शबे-वस्ले-अदू क्या-क्या जला हूँ
हक़ीक़त खुल गयी रोज़े-जज़ा की

चमन में कोई उस कू से न आया
गयी बरबाद सब मेहनत सबा की

कशीदे-दिल पे बाँधी है कमर आज
नहीं ख़ैर आपके बन्दे-क़बा की

किया जब इल्तिफ़ात उसने ज़रा-सा
पड़ी हमको हुसूले-मुद्दआ की

कहा है ग़ैर ने तुमसे मेरा हाल
कहे देती है बेबाकी अदा की


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');