Wednesday, 22 January 2020

मह्व मुझ-सा दमे-नज़्ज़ारा-ए-जानाँ होगा

No comments :

मह्व मुझ-सा दमे-नज़्ज़ारा-ए-जानाँ होगा
आईना आईन देखेगा तो हैराँ होगा

ऐसी लज़्ज़त ख़लिशे-दिल में कहाँ होती है
रह गया सीने में उसका कोई पैकाँ होगा

बोसा-हाये-लबे-शीरीं के मज़ामीं में न क्यों
लफ़ज़ से लफ़्ज़ मेरे शे'र की चस्पाँ होगा

कह सुनाते हो कि है हिज्र में जीना मुश्किल
तुमसे बेरहम पे मरने से तो एहसाँ होगा

क्योंकर उम्मीदे-वफ़ा से हो तसल्ली दिल को
फ़िक्र है यह कि वह वादे से पशेमाँ होगा

आख़िर उम्मीद सी से चारा-ए-हरमाँ होगा
मर्ग की आस पे जीना शबे-हिज्राँ होगा

बात करने में रक़ीबाँ से अभी टूट गया
दिल भी शायद उसी बद्-अहद का पैमाँ होगा


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');