Saturday, 8 February 2020
उन के घर आना नहीं जाना नही
उन के घर आना नहीं जाना नहीं
मुद्दतें गुज़रीं वो याराना नहीं
नज़ा में वो ये तसल्ली दे गए
मौत भी आए तो घबराना नहीं
क्या रहेगा इश्क़ में साबित-क़दम
दश्त कोई ग़ैर ने छाना नहीं
बे-बुलाए जाऊँ उस महफ़िल में क्यूँ
गालियाँ ना-हक़ मुझे खाना नहीं
मैं वही हूँ जिस को कहते थे ‘रशीद’
तुम ने अब तक मुझ को पहचाना नहीं
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment