Thursday, 20 February 2020

पिछले बरस की बात न कर

No comments :

पूछ अगले बरस में क्या होगा
मुझसे पिछले बरस की बात न कर

यह बता हाल क्या है लाखों का
मुझसे दो-चार-दस की बात न कर

यह बता क़ाफ़िले पै क्या गुज़री?
महज़ बाँगे-जरस की बात न कर

क़िस्सए-शैख़े-शहर रहने दे
मुझसे इस बुलहबिस की बात न कर


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');