Sunday, 2 February 2020

चला जाता है कारवान-ए-नफ़स

No comments :

चला जाता है कारवान-ए-नफ़स
न बाँग-ए-दरा है न सौत-ए-जरस

बरस कितने गुज़रे ये कहते हुए
के कुछ काम कर लेंगे अब के बरस

न वो पूछते हैं न कहता हूँ मैं
रही जाती है दिल की दिल में हवस

वो हसरत-ज़दा सैद मैं ही तो हूँ
है परवाज़ जिस की दुरून-ए-हवस

सितम हैं से ‘वहशत’ तेरी ग़फ़लतें
तुझे काश होता शुमार-ए-नफ़स


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');