Saturday, 29 February 2020

नग़्मे हवा ने छेड़े फ़ितरत की बाँसुरी में,

No comments :

नग़्मे हवा ने छेड़े फ़ितरत की बाँसुरी में,
पैदा हुईं ज़बानें जंगल की ख़ामुशी में ।

उस वक़्त की उदासी है देखने के क़ाबिल,
जब कोई रो रहा हो अफ़्सुर्दा चाँदनी में ।

कुछ तो लतीफ़ होतीं घड़ियाँ मुसीबतों की,
तुम एक दिन तो मिलते दो दिन की ज़िन्दगी में ।

हंगामा-ए-तबस्सुम है मेरी हर ख़मोशी,
तुम मुस्कुरा रहे हो दिल की शगुफ़्तगी में ।

ख़ाली पड़े हुए हैं फूलों के सब सहीफ़े,
राज़-ए-चमन निहाँ है कलियों की ख़ामुशी में ।


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');