Sunday, 9 February 2020

अचरज

No comments :

मैंने कभी सोचा, वह मंजुल मयंक में है,
देखता इसी से उसे चाव से चकोर है ।
कभी यह ज्ञात हुआ वह जलधर में है,
नाचता निहार के, उसी को मंजु मोर है ।

कभी यह हुआ अनुमान वह फूल में है,
दौड़कर जाता भृंग-वृंद जिस ओर है ।
कैसा अचरज है, न मैं जान पाया कभी,
मेरे चित्त में ही छिपा मेरा चित्त-चोर है ।


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');