Saturday, 1 February 2020

समाप्ति दोह

No comments :



जो कहना था लिख दिया अपने मन का भाव।
मानहुगे हुइ है भला नहिं मानहु पछिताव।। 1

नहीं जरूरत और कछु अब जो कहें रहमान।
नीक सिखावन देह कर पूरन कीन्‍ह बयान।। 2

बिनु गुरु विद्या नहिं मिलै बिनु विद्या नहिं ज्ञान।
ज्ञान बिना रहमान नर नहिं चीन्‍हें भगवान। 3

घर का नंबर चार है देइकफेल्‍त मम ग्राम।
सुरिनाम देश में वास है रहमानखान निज नाम।। 4

लेतरकेंदख स्‍वर्ण पद दीन्‍ह क्‍वीन युलियान।
अजर अमर पदवी रहै प्रेंन्‍स देहिं भगवान।। 5

कृपा कीन्‍ह जगदीश ने अरु गुरु हुए सहाय।।
मुझ वृद्ध बलहीन की दीन्हीं आश पुराय।। 6

निधि पदार्थ ग्रह चंद्र की है ईस्‍वी वर्ष।
मास ताप तिथि निगम को पूरन कीन्‍ह सहर्ष।। 7


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');