Thursday, 20 February 2020

जवाबे-तल्ख़ में शामिल मलामत और हो जाती

No comments :

जवाबे-तल्ख़ में शामिल मलामत और हो जाती
जहाँ सब कुछ हुआ इतनी इनायत और हो जाती

नहीं गो फ़र्क़ कुछ घर और मैख़ाने में ऐ वाइज़
वहां पीते तो साक़ी की ज़ियारत और हो जाती

ख़ताएं मान लीं मैंने यह अच्छा किया वर्ना
पशेमानी से बचने की नदामत और हो जाती


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');