Monday, 10 February 2020

ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सके

No comments :

ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सके
कि ग़ुंचे खिल तो सके खिल के मुस्कुरा न सके

मिरी तबाही ए दिल पर तो रहम खा न सके
जो रोशनी में रहे रोशनी को पा न सके

न जाने आह कि उन आँसूओं पे क्या गुज़री
जो दिल से आँख तक आये मिज़ा तक आ न सके

रह-ए-ख़ुलूस-ए-मुहब्बत के हादसात-ए-जहाँ
मुझे तो क्या मेरे नक़्श-ए-क़दम मिटा न सके

करेंगे मर के बक़ाए-दवाम क्या हासिल
जो ज़िंदा रह के मुक़ाम-ए-हयात पा न सके

नया ज़माना बनाने चले थे दीवाने
नई ज़मीं नया आसमाँ बना न सके


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');