Thursday, 13 February 2020

अलअमां ग़म के मारों की दुनिया

No comments :

अलअमां ग़म के मारों की दुनिया
चलते फिरते मज़ारों की दुनिया

दाग़ रौशन हैं दिन रात ग़म के
तेरा दिल है सितारों की दुनिया

तेरा दिल है मुरादों का गुलशन
तेरी दुनिया बहारों की दुनिया

एक दुनिया है मायूसियों की
तेरे उम्मीदवारों की दुनिया

इस से मतलब न रख ऐ 'वफ़ा' तू
ये है मतलब के यारों की दुनिया।


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');