Sunday, 2 February 2020

दिल के कहने पे चलूँ अक़्ल का कहना न करूँ

No comments :

दिल के कहने पे चलूँ अक़्ल का कहना न करूँ
मैं इसी सोच में हूँ क्या करूँ और क्या न करूँ

ज़िंदगी अपनी किसी तरह बसर करना है
क्या करूँ आह अगर तेरी तमन्ना न करूँ

मजलिस-ए-वाज़ में क्या मेरी ज़रूरत नासेह
घर में बैठा हुआ शुग़्ल-ए-मय ओ मीना न करूँ

मस्त है हाल में दिल बे-ख़बर-ए-मुस्तक़बिल
सोचता हूँ उसे होश्यार करूँ या न करूँ

किस तरह हुस्न-ए-ज़बाँ की हो तरक़्की ‘वहशत’
मैं अगर ख़िदमत-ए-उर्दू-ए-मोअल्ला न करूँ


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');