Thursday, 20 February 2020
उलझी थी ज़ुल्फ़ उस ने सँवारा सँवर गई
उलझी थी ज़ुल्फ़ उस ने सँवारा सँवर गई
शाने को क्या ख़बर ये बला किस के सर गई
आईने भी बनाए तो देखा न अपना मुँह
अब तक न ख़द्द-ओ-ख़ाल पे अपने नज़र गई
यूँ तो रवाक़-ए-दौलत-ओ-दीं भी थे साया-दार
लेकिन थकन ग़रीब की सू-ए-शजर गई
अहल-ए-नज़र न मुझ पे हँसें मेरी ये नज़र
कुछ तो बरून-ए-हल्क़ा-ए-हद्द-ए-नज़र गई
रस्ते में क्या धरा था के रुकती कहीं निगाह
देखा तुम्हें तो उम्र-ए-गुरेज़ाँ ठहर गई
ऊँची हुई फ़ुग़ाँ तो गई आसमाँ के पार
उतरा जो अर्श से तो दिलों में उतर गई
मंज़िल तो अपनी हद्द-ए-नज़र ही पे थी 'जमील'
पहुँचे वहाँ तो और कुछ आगे नज़र गई
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment