Saturday, 29 February 2020
अल्लाह ख़ता क्या है ग़रीबों की बता दे,
अल्लाह ख़ता क्या है ग़रीबों की बता दे,
क़िस्मत के अन्धेरे में नई शमा जला दे।
क्यूँ तूने दिया था मेरी कश्ती को सहारा,
फिर आ गया तूफ़ाँ जो नज़र आया किनारा,
क्या खोल है तेरी करनी का बता दे।
भूके जो नहीं उनपे करम है तेरा,
भूकों के लिए भूख ही इनकाम है तेरा,
दाता है तो भूखों की भी तक़दीर जगा दे।
महरूम है रहमत से तेरी भूक के मारे,
हर साँस पे लेते हैं ये फाकों के सहारे,
मौला यही दुनिया है तो दुनिया को मिटा दे।
मिलती न हो मेहनत के नतीजे में जो रोटी,
जिस खेत से बहका हो मुयस्सर न हो रोज़ी,
उस खेत के हर कोसाए गन्दुम को जला दे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment