Friday, 7 February 2020

मस्त कर के निगाह ए होशरुबा ने मुझको

No comments :

मस्त कर के निगाह ए होशरुबा ने मुझको
बज़्म ए साक़ी में लगाया है ठिकाने मुझको

लुत्फ़ परवरदा ए फ़ितरत है सहरगश्त मिरा
कि नसीम ए सहर आती है जगाने मुझको

हाथ रुकने न दिया मशक़ ए जफ़ा ने उनका
चैन लेने न दिया शौक़ ए वफ़ा ने मुझको

एक छोटा सा नशेमन तो बना लेता मैं
चार तिनके न दिए मेरे ख़ुदा ने मुझको

नग़मासंजी मिरी सीमाब बहुत दिलकश है
याद हैं तूती ए सदरह के तराने मुझको


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');