Thursday, 6 February 2020
शिशिर पथिक
विकल, पीड़ित पीय-पयान ते,
चहुँ रह्यौ नलिनी-दल घेरि जो,
भुजन भेंटि तिन्हैं अनुराग सों,
गमन-उद्यत भानु लखात हैं।।1
तजि तुरंत चले, मुख फेरि के,
शिशिर-शीत सशंकित जीव ही,
विहग आरत वैन पुकारते,
रहि गए, पर ताहि सुनी नहीं।।2
तनि गए सित ओस-वितान हूँ,
अनिल झार बहार धरा परी,
लुकन लोग लगे घर बीच हैं,
विवर भीतर कीट पतंग से।।3
युग भुजा उर बीच समेटि कै,
लखहु आवत गैयन फेरि के,
कँपत कंबल-बीच अहीर हूँ,
भरमि भूलि गई सब तान हैं।।4
तम भयंकर कारिख फेरि के,
प्रकृति दृश्य कियो धुंधलो सबै;
बनि गये अब शीत-प्रताप ते,
निपट निर्जन घाट अरु बाट हूँ।।5
पर चलो यह आवत हैं, लखो,
विकट कौन हठी हठ ठानि कै?
चुप रहैं, तब लौं जब लौं कोऊ,
सुजन, पूछनहार मिले नहीं।।6
शिथिल गत, महा गति मंद हैं,
चहुँ निहारत धाम विराम को;
उठत धूम लख्यौ कछु दूर पै,
करत श्वान जहाँ रव घोर हैं।।7
कँपत आइ भयो छिन में खड़ो,
युग कपाट लगे इक द्वार पै;
सुनि परयौ “तुम कौन!” कह्यौ तबै,
“पथिक दीन दया इक चाहतो”।।8
खुलि गये झट द्वार धड़ाक से,
धुनि परी मधुरी यह कान में,
“निकसि आइ बसौ यहि गेह में,
पथिक वेगि सकोच विहाइ कै”।।9
पग धरयौ तब भीतर भौन के,
अतिथि आवन आयसु पाइ के,
कठिन शीत-प्रताप विघातिनी,
अनल दीर्घ-शिखा जहँ फेंकती।।10
चपल दीठि चहूँ दिसि घूमि के,
पथिक की पहुँची इक कोन में,
वय-पराजित जीवन-जंग में,
दिन गिनै नर एक परो जहाँ।।11
सिर-समीप सुता मन मारि कै,
पितहिं सेवति सील सनेह सों,
तहँ खड़ी नत गात, कृशांगिनी,
लसति वारि-विहीन मृणाल सी।।12
लखि फिरी दिसि आवनहार की
विमल आसन इंगित सों दया;
अतिथि बैठि असीस दयो तबै
“फलवती सिगरी तुव आस हो” ।।13
मृदु हँसी, करुणा इक संग ही,
तरुनि आनन ऊपर धरि के,
कहति “हाय पथी! सुनु बावरे,
मुरझि बेलि कहूँ फल लावई।।14
“गति लखी विधि की जब वाम में,
जगत के सुख सों मुख मोरि के,
पितु निदेश निबाहन औ सदा,
अतिथि सेवन को व्रत लै लयो।।15
“अब कहो निज नाम चले कहाँ,
कहहु आवत हौ कित तें, इतै;
विचलि कै चित के किहि वेग सों,
पग धरयौ पथ तीर अधीर हैं।।16
“सलिल आस अमी रस सींचिके,
सतत राखति जो तन-बेलि हीं,
पथिक! बैठि अरे तुव बाट को,
युवति जोवति हैं कतहूँ कोऊ।।17
“नयन कोऊ निरंतर धावहीं,
तुमहिं हेरन को पथ बीच में;
श्रवण-बाट कोउ रहते खुले,
कहुँ, अरे तुव आहट लेन को?।।18
“कहुँ कहूँ तोहिं आवत जानि के,
निकटता तुव प्रेम-प्रदायिनी,
प्रथम पावन हेतुहि होत हैं,
चरन-लोचन-बीच बदाबदी1।।19
“करि दया, भ्रम जो सुख देत हैं,
सुमन-मंजुल-जाल बिछाइ कै,
कठिन, काल, निरंकुश निर्द्दयो,
छिनहिं छीनत ताहि निवारि कै”।।20
दबि गयो उन बैननि-भार सों,
पथिक दीन, मलीन, थको भयो;
अचल मूर्ति बन्यौ, पल एक लौं,
सब क्रिया तन की मन की रुकी।।21
बदन पौरुष-हीन विलोकि के,
नयन नीरन उत्तर दै दयो,
“तव यथार्थ सबै अनुमान हैं,
अति अलौकिक देवि दयामयी”।।22
अचल नैन उठाइ निहारते,
पथिक को अपनी दिसि देखि के,
इमि लगी कहने फिरि कामिनी,
अति पवित्र दया-व्रत-धारिणी।।23
“कुशलता न गुनौ यहि में कछू,
अरु न विस्मय की कछु बात हैं;
दिवस2 खेइ रहे दुख ओर जो,
गति लखैं गम में उल्टी सबै”।।24
No comments :
Post a Comment