Friday, 14 February 2020
उन के जिने ज़ुल्म थे सब उन के मुँह पर कह दिया
उन के जिने ज़ुल्म थे सब उन के मुँह पर कह दिया
जो कहा था हम ने औरों से बराबर कह दिया
हज़रात-ए-दिल तुम ने उस को दोस्त जाना किस तरह
क्या फरिश्तों ने तुम्हें चुपके से आ कर कह दिया
दोस्त उन के बे-वफ़ा कि वास्ते होने चले
उन को कहना था मुझे औरों पे रख कर कह दिया
हर किसी से मेल-जोल अब आप का है इख़्तियार
जो मुझे कहना था वो ऐ बंदा-परवर कह दिया
शेर सुन सुन कर ‘सफ़ी’ के आप क्यूँ बरहम हुए
वो तो ऐसा है की जो आया ज़ुबाँ पर कह दिया
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment