Wednesday, 19 February 2020

मेरे रुख़ से सुकूँ टपकता है

No comments :

मेरे रुख़ से सुकूँ टपकता है
गुफ़्तुगू से जुनूँ टपकता है

मस्त हूँ मैं मेरी नज़र से भी
बाद-ए-लाला-गूँ टपकता है

हाँ कब ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था
अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है

आह 'अख़्तर' मेरी हँसी से भी
मेरा हाल-ए-ज़ुबूँ टपकता है


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');