Friday, 7 February 2020

मिरा नाम क़ैस क्यूँ कर तिरे नाम तक न पहुँचे

No comments :

मिरा नाम क़ैस क्यूँ कर तिरे नाम तक न पहुँचे
ब-ख़ुदा वो मुक़तदी क्या जो इमाम तक न पहुँचे

वो हयात-ए-आरज़ी क्या जो दवाम तक न पहुँचे
वो उसूल-ए-ज़िन्दगी क्या जो निज़ाम तक न पहुँचे

जो मुझे ज़लील कह कर मुझे पूछते हो सब से
मिरी ज़ात तक तो पहूँचे मिरे नाम तक न पहुँचे

ये किसी का मुझ से कहना करे ख़ल्क़ जिस से रूसवा
कोई ऐसी बात देखो मिरे नाम तक न पहुँचे

तिरे इश्क़ में हमेशा मिलीं पेच-दार राहें
कभी हम भटक भटक कर रह-ए-आम तक न पहुँचे


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');