Sunday, 2 February 2020

कहते हो अब मेरे मज़लूम पे बे-दाद न हो

No comments :

कहते हो अब मेरे मज़लूम पे बे-दाद न हो
सितम-ईजाद हो फिर क्यूँ सितम ईजाद न हो

नहीं पैमान-ए-वफ़ा तुम ने नहीं बाँधा था
वो फ़साना ही ग़लत है जो तुम्हें याद न हो

तुम ने दिल को मेरे कुछ ऐसा किया है ना-शाद
शाद करना भी जो अब चाहो तो ये शाद न हो

जो गिरिफ़्तार तुम्हारा है वही है आवाज़
जिस को आज़ाद करो तुम कभी आज़ाद न हो

मेरा मक़सद के वो ख़ुश हों मेरी ख़ामोशी से
उन को अंदेशा के ये भी कोई फ़रियाद न हो

मैं न भूलूँ ग़म-ए-इश्क का एहसाँ ‘वहशत’
उन को पैमान-ए-मोहब्बत जो नहीं याद न हो


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');