Saturday, 29 February 2020

यूँ न रह रह के हमें तरसाइए ।

No comments :

यूँ न रह रह के हमें तरसाइए ।
आइए, आ जाइए, आ जाइए ।

फिर वही दानिश्ता ठोकर खाइए,
फिर मिरे आग़ोश में गिर जाइए ।

मेरी दुनिया मुन्तज़िर है आपकी,
अपनी दुनिया छोड़ कर आ जाइए ।

ये हवा, 'साग़र' ये हल्की चाँदनी,
जी में आता है यहीं मर जाइए ।


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');