Sunday, 2 February 2020

है याद तुझ से मेरा वो शरह-ए-हाल देना

No comments :

है याद तुझ से मेरा वो शरह-ए-हाल देना
और सुन के तेरा उस को हँस हँस के टाल देना

कर कर के याद उस की बे-हाल हूँ निहायत
फ़ुर्सत ज़रा तू मुझ को तो ऐ ख़याल देना

उस ज़ुल्फ-ए-कज के उक़्दे हरगिज़ खुले न मुझ पर
क्यूँ उस को शाना कर के एक एक बाल देना

मैं मुद्दआ को अपने महमिल कहूँ हूँ तुझ से
गोश-ए-दिल अपना ईधर साहब-जमाल देना

इस उम्र भर में तुझ से माँगा है एक बोसा
ख़ाली पड़े न प्यारे मेरा सवाल देना

हम से रूखाइयाँ और मुँह झुलसे मुद्दई का
बोसा पे बोसा हर दम वूँ बे-सवाल देना

या रब किसी पे हरगिज़ आशिक़ कोई न हो जो
दिल हाथ दिल-बरों के है बद-मआल देना

वो मेहरबाँ कि हम को अल्ताफ़-ए-बर-महल से
पास अपने से था उस को उठने मुहाल देना


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');