Wednesday, 19 February 2020

क्या ख़बर थी इक बला-ए-ना-गहानी आएगी

No comments :

क्या ख़बर थी इक बला-ए-ना-गहानी आएगी
ना-मुरादी की निशानी ये जवानी आएगी.

सब कहेंगे कौन करता है हमारे राज़ फ़ाश
जब मेरे लब पर मोहब्बत की कहानी आएगी.

ना-मुरादी से कहो मुँह फेर ले अपना ज़रा
मेरी दुनिया में उरूस-ए-कामरानी आएगी.

जब ख़िज़ाँ की नज़्र हो जाएगी दुनिया से शबाब
याद 'अख़्तर' ये सितम-आरा जवानी आएगी.


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');