Wednesday, 22 January 2020
दिन भी दराज़ रात भी क्यों है फ़िराक़े-यार में
दिन भी दराज़ रात भी क्यों है फ़िराक़े-यार में
काहे से फ़र्क़ आ गया गर्दिशे-रोज़गार में
ख़ाक में वह तपिश नहीं ख़ार में वह ख़लिश नहीं
क्यों न हमें ज़्यादा हो जोशे-जुनूँ बहार में
मर्ग है इन्तिहा-ए-इश्क़ याँ रही इब्तिदा-ए-शौक़
ज़िन्दगी अपनी हो गयी रंजिशे बार-बार में
ख़ाक उड़ायी गुल ने यह किसके जुनूने-इश्क़ में
आये हैं कुछ अटी हुई बादे-सबा ग़ुबार में
ध्यान में 'मोमिन' आ गयी बहसे-जब्रओ-इख़्तियार
क़ाबू-ए-यार में हैं हम, वह नहीं इख़्तियार में
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment