Wednesday, 22 January 2020
तू कहाँ जाएगी कुछ अपना ठिकाना कर ले
तू कहाँ जाएगी कुछ अपना ठिकाना कर ले
हम तो कल ख्वाब-ए-अदम में शब-ए-हिजराँ होंगे
एक हम हैं कि हुए ऎसे पशेमान कि बस
एक वो हैं कि जिन्हें चाह के अरमाँ होंगे
हम निकालेंगे सुन ऐ मौज-ए-सबा बल तेरा
उसकी ज़ुल्फ़ों के अगर बाल परेशाँ होंगे
फिर बहार आई वही दश्त नवरदी होगी
फिर वही पाँव वही खार-ए-मुग़ीलाँ होंगे
मिन्नत-ए-हज़रत-ए-ईसा न उठाएँगे कभी
ज़िन्दगी के लिए शर्मिन्दा-ए-एहसाँ होंगे?
उम्र तो सारी क़टी इश्क़-ए-बुताँ में 'मोमिन'
आखिरी उम्र में क्या खाक मुसलमाँ होंगे
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment