Sunday, 2 February 2020

शर्मिंदा किया जौहर-ए-बालिग़-नज़री ने

No comments :

शर्मिंदा किया जौहर-ए-बालिग़-नज़री ने
इस जिन्स को बाज़ार में पूछा न किसी ने

सद शुक्र किसी का नहीं मोहताज-ए-करम मैं
एहसान किया है तिरी बे-दाद-गरी ने

मोहताज थी आईने की तस्वीर सी सूरत
तस्वीर बनाया मुझे महफ़िल में किसी ने

गुल हँसते हैं ग़ुंचे भी हैं लबरेज़-ए-तबस्सुम
क्या उन से कहा जो के नसीम-ए-सहरी ने

मायूस न कर दे कहीं उन की निगह-ए-गर्म
उम्मीद दिलाई है मुझे सादा-दिली ने

मेहनत ही पे मौक़ूफ़ है आसाइश-ए-गेती
खोई मिरी राहत मिरी राहत-तलबी ने

‘वहशत’ मैं निगाहों के तजस्सुस से हूँ आज़ाद
एहसान किया मुझ पे मिरी बे-हुनरी ने


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');