Sunday, 2 February 2020

संग-ए-तिफ़्लाँ फ़िदा-ए-सर न हुआ

No comments :

संग-ए-तिफ़्लाँ फ़िदा-ए-सर न हुआ
आज उस कूचे में गुज़र न हुआ

हम भी थे जौहर-ए-गिराँ-माया
पर कोई साहिब-ए-नज़र न हुआ

अम्न-आलम में क्यूँ नहीं या रब
इस के क़ाबिल मगर बशर न हुआ

बे-कसी पर्दा-दार-ए-दर्द हुई
ख़ैर गुज़री के अपना घर न हुआ

क़द्र-दानी की कैफ़ियत मालूम
ऐब क्या है अगर हुनर न हुआ

सर झुकाए जो आते हो ‘वहशत’
मगर इस बज़्म में गुज़र न हुआ


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');