Sunday, 2 February 2020

पैमान-ए-वफ़ा-ए-यार हैं हम

No comments :

पैमान-ए-वफ़ा-ए-यार हैं हम
यानी ना-पाएदार हैं हम

ख़ाक-ए-सर-ए-रह-गुज़ार हैं हम
पामाल-ए-जफ़ा-ए-यार हैं हम

नौमीदी ओ यास चार सू है
उफ़ किस के उम्मीदवार हैं हम

किस दुश्मन-ए-जाँ की आरज़ू है
जो मौत के ख़्वास्त-गार हैं हम

तू हम से है बद-गुमाँ सद अफ़सोस
तेरे ही तो जाँ-निसार हैं हम

‘वहशत’ ख़ामोश जल रहे हैं
गोया शम-ए-मज़ार हैं हम


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');